Tuesday, April 21, 2026
खबर किसान की
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
खबर किसान की
No Result
View All Result
Home Dairy

 हजारीबाग में 4000 किलो नकली पनीर बरामद – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

अंकित शर्मा by अंकित शर्मा
May 30, 2025
in Dairy, लेटेस्ट न्यूज, सेहत
Reading Time: 1 min
0 0
0
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterwhatsappQR CodeWechatTelegram

देश में दूध व इससे बनने वाले उत्पादों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। लेकिन देश में दूध का उत्पादन इसकी मांग से कम होने के चलते मिलावटखोरों का धंधा चमक रहा है। यही करण है की देश में अलग अलग जगह मिलावटी दूध,पनीर, खोया पकड़ा जाता है। इसी क्रम में झारखंड के हजारीबाग जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी जीत हासिल की है।

यहां 4000 किलो नकली पनीर जब्त कर जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह नकली पनीर बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया गया था और इसका अगला ठिकाना रांची और रामगढ़ बनने वाला था। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई की अगुवाई कर रहे सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बैद्यनाथ कामती ने बताया कि नकली पनीर की यह खेप दो बसों में छिपाकर लाई गई थी। प्रशासन को जब इसकी भनक लगी, तो तुरंत छापेमारी कर पूरी मात्रा जब्त कर ली गई।

उन्होंने कहा, इस पूरे धंधे के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो बाजार में आधे दाम में नकली पनीर बेच रहा था।

बस मालिकों को नोटिस, गिरोह की तलाश शुरू

जिन बसों से पनीर बरामद हुआ, उनके मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। साथ ही, यह पता लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस कड़ी में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

होटल और दुकानों पर होगी कड़ी निगरानी

SDO कामती ने आगे कहा कि अब हजारीबाग के सभी छोटे-बड़े होटलों, रेस्टोरेंट्स और डेयरी दुकानों में औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि इस तरह के नकली और हानिकारक उत्पादों की आपूर्ति पर लगाम कसी जा सके।

उपभोक्ताओं की सेहत से नहीं होने देंगे समझौता

प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सेहत और बाज़ार की शुचिता को बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

Tags: fake pannerfood safety departmentjharkhand newsMilkPaneer
Previous Post

PM मोदी का बड़ा ऐलान, ‘विकसित कृषि संकल्प’ से बदलेगी किसानी की तस्वीर!

Next Post

शराब की दुकानें बंद, दूध की दुकानें खुलेंगी: मध्य प्रदेश की नई पहल!

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा

Related Posts

weather news

10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर; किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी।

April 6, 2026
खेती-किसानी

₹15 करोड़ का मुआवजा मिला तो किसान ने खरीद लिया हेलीकॉप्टर, अब थाईलैंड की तैयारी!

March 29, 2026
खेती-किसानी

रसोई गैस बुकिंग के बदले नियम—अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार

March 25, 2026
Dairy

सफेद जहर का काला कारोबार: यूरिया और डिटर्जेंट से बन रहा था दूध

February 10, 2026
Next Post

शराब की दुकानें बंद, दूध की दुकानें खुलेंगी: मध्य प्रदेश की नई पहल!

खबर किसान की

© 2025 khabarkisanki.com

Navigate Site

  • About
  • Team
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • वीडियो
  • सरकारी योजनाएं

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • खाद-बीज
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत

© 2025 khabarkisanki.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist