Wednesday, February 4, 2026
खबर किसान की
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
खबर किसान की
No Result
View All Result
Home खेती-किसानी

महाराष्ट्र में किसानों के ‘लॉन्ग मार्च’ का असर, किसानों के आगे झुकी सरकार!

3 महीने में सुलझेंगे वन अधिकार के मामले

अंकित शर्मा by अंकित शर्मा
January 28, 2026
in खेती-किसानी
Reading Time: 1 min
0 0
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterwhatsappQR CodeWechatTelegram

महाराष्ट्र के नासिक से मुंबई की ओर पैदल मार्च कर रहे हजारों किसानों का जुनून देखकर आखिरकार राज्य सरकार हरकत में आ गई है। अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर कड़ाके की धूप में मिलों का सफर तय कर रहे किसानों के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मंगलवार देर रात अहम बैठक हुई। ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) के नेतृत्व में हुए इस संवाद के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि आंदोलन जल्द ही खत्म हो सकता है, क्योंकि सरकार ने किसानों की लगभग सभी बुनियादी मांगों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वन अधिकारों पर ऐतिहासिक फैसला

आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग वन भूमि पर उनके कानूनी अधिकार को लेकर थी। किसान सभा के नेता डॉ. अजीत नवलें के अनुसार, सरकार ने स्वीकार किया है कि प्रशासनिक त्रुटियों और गलत रिपोर्टिंग की वजह से कई किसानों के दावे खारिज हुए थे।

  • नई जांच समिति: अब हर जिले में उप-विभागीय अधिकारी (SDO) की अध्यक्षता में विशेष समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां अगले 3 महीनों के भीतर उन सभी दावों की दोबारा जांच करेंगी जिन्हें पहले खारिज कर दिया गया था।
  • फसल निरीक्षण: वन भूमि पर खेती करने वाले किसानों की फसलों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और मुआवजे का लाभ मिल सके।

फसल खरीद और बोनस की सौगात

आदिवासी किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए सरकार ने विशेष सहमति जताई है। वन क्षेत्रों में उगाई जाने वाली पारंपरिक फसलें जैसे वरई, नागली, सावा, स्ट्रॉबेरी और बाल हिरडा को अब सरकार उचित न्यूनतम मूल्य पर खरीदेगी। इसके साथ ही धान की खेती करने वाले किसानों को अतिरिक्त बोनस देने की मांग पर भी फडणवीस सरकार ने मुहर लगा दी है।

पानी और मंदिर भूमि का पेचीदा मसला

किसानों की एक प्रमुख मांग मंदिर की जमीनों को उनके नाम करने की थी। सरकार इस दिशा में पहले से ही एक कानून का मसौदा तैयार कर रही है। AIKS ने इस मसौदे में कुछ बदलावों का सुझाव दिया है, जिस पर चर्चा के लिए अगले आठ दिनों में एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी।

इसके अलावा, आदिवासी क्षेत्रों की पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के पानी को रोककर स्थानीय सूखाग्रस्त गांवों तक पहुँचाने के लिए चेक डैम (Check Dam) बनाने की योजना को भी हरी झंडी मिल गई है।

बुनियादी सुविधाएं: बिजली, शिक्षा और रोजगार

खेती के लिए बिजली की समस्या पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सिंचाई के लिए रात की बजाय दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

आंदोलन की अगली दिशा: आज होगा बड़ा फैसला

हालांकि सरकार के साथ बातचीत काफी सकारात्मक रही है, लेकिन किसान सभा ने साफ किया है कि आंदोलन वापस लेने का अंतिम निर्णय ठाणे जिले के खारदी में जुटे किसानों के बीच चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। बुधवार को कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन और नासिक के जिला कलेक्टर किसानों को संबोधित करेंगे और सरकार के फैसलों का लिखित ब्यौरा पेश करेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि मार्च मुंबई तक जाएगा या यहीं खत्म होगा।

Tags: CM Devendra FadnavisFarmers protestKisan AndolanLong MarchMaharashtra
Previous Post

भारत-यूरोप ट्रेड डील फाइनल: जैतून का तेल, वाइन और चॉकलेट के दाम गिरेंगे

Next Post

ओलों ने छीनी फसल तो किसान ने चुन ली मौत, बहन की डोली उठने से पहले उजड़ा घर

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा

Related Posts

खेती-किसानी

अन्नदाता के बजट में कटौती, गांवों के बुनियादी ढांचे पर जोर – जानें बजट की 10 बड़ी बातें

February 1, 2026
खेती-किसानी

1.17 लाख किसानों को मिले 200 करोड़, सोयाबीन भावांतर योजना की अंतिम किश्त जारी

January 30, 2026
खेती-किसानी

कृषि क्षेत्र की विकास दर ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड खाद्यान्न और बागवानी उत्पादन

January 29, 2026
खेती-किसानी

बिजली निजीकरण पर आर-पार की जंग, देश थाम देंगे 25 करोड़ किसान और कर्मचारी!

January 29, 2026
Next Post

ओलों ने छीनी फसल तो किसान ने चुन ली मौत, बहन की डोली उठने से पहले उजड़ा घर

खबर किसान की

© 2025 khabarkisanki.com

Navigate Site

  • About
  • Team
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • वीडियो
  • सरकारी योजनाएं

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • खाद-बीज
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत

© 2025 khabarkisanki.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist