Thursday, January 15, 2026
खबर किसान की
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
खबर किसान की
No Result
View All Result
Home खेती-किसानी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

'लखपति दीदियां' समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं

अंकित शर्मा by अंकित शर्मा
December 2, 2025
in खेती-किसानी, लेटेस्ट न्यूज
Reading Time: 1 min
0 0
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterwhatsappQR CodeWechatTelegram

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (1 दिसंबर 2025) नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 का शानदार शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फेस्टिवल को महिला सशक्तिकरण और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

‘लखपति दीदियां’ बनीं देश की प्रेरणा

लखपति दीदियों की सराहना करते हुए मंत्री श्री चौहान ने उन्हें ‘नारायणी’ कहा और विश्वास व्यक्त किया कि ये महिलाएँ अनंत शक्तियों की भंडार हैं।

शिवराज सिंह का संदेश: “लखपति बहनों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिख रही हैं। आज 25 राज्यों से आई ये दीदियां अपने परिश्रम और हुनर के बल पर समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप, ग्रामीण विकास मंत्रालय लगातार काम कर रहा है कि कोई भी महिला गरीब न रहे, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े।

स्वाद, स्वावलंबन और स्वदेशी का संगम

केंद्रीय मंत्री ने सरस फूड फेस्टिवल को ‘स्वाद, स्वावलंबन और स्वदेशी’ का अनूठा संगम बताया। उन्होंने कहा कि भारत के व्यंजनों में केवल स्वाद नहीं है, बल्कि माँ की सीख, दादी की रीत और मिट्टी की स्मृतियां भी समाई हुई हैं।

  • अद्वितीय व्यंजन: फेस्टिवल में 25 राज्यों की महिलाओं द्वारा 62 स्टॉलों के माध्यम से 500 से अधिक पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
  • सांस्कृतिक झलक: यहाँ हिमाचली सीड्डू, जम्मू-कश्मीर का कलारी कुल्चा, हैदराबादी दम बिरयानी, बिहार का लिट्टी-चोखा और पंजाब का सरसों का साग-मक्के की रोटी जैसे पकवान आगंतुकों को भारतीय सांस्कृतिक विविधता से रूबरू करा रहे हैं।

आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण

सरस आजीविका फूड फेस्टिवल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार और पहचान देने वाला एक मजबूत मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

फूड स्टॉलों के साथ ही यहाँ ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो आगंतुकों को ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं और महिला नेतृत्व वाले आजीविका मॉडल से परिचित करा रहे हैं। यह फेस्टिवल आम जनता के लिए 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से रात 9.30 बजे तक खुला रहेगा।

Tags: delhiFood FestivalIndian FoodLakhpati Didisaras aajeevika mela 2025shivraj singh chouhanSunder nursery
Previous Post

पूसा में ‘एग्रीमैक 2025’ एग्जिबिशन का समापन, सरकार ने किसानों को ग्रीन फ्यूल तकनीक अपनाने का दिया मंत्र

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का प्रदूषण पर ऐतिहासिक फैसला, किसानों को दोष देना बताया गलत

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा

Related Posts

पशुपालन

सिर्फ दूध नहीं, देश का भविष्य हैं हमारी देसी नस्लें-कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

January 15, 2026
सरकारी योजनाएं

गाय माता के नाम पर ‘करोड़ों का घोटाला’! 3.5 करोड़ के फंड का दुरुपयोग

January 9, 2026
खेती-किसानी

अब हाई-टेक होगी भारतीय खेती! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खींचा डिजिटल फार्मिंग का खाका

January 8, 2026
खेती-किसानी

बासमती चावल जैसी महक वाली तोरई की खेती से मालामाल होंगे किसान!

January 7, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट का प्रदूषण पर ऐतिहासिक फैसला, किसानों को दोष देना बताया गलत

खबर किसान की

© 2025 khabarkisanki.com

Navigate Site

  • About
  • Team
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • वीडियो
  • सरकारी योजनाएं

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • खाद-बीज
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत

© 2025 khabarkisanki.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist