Thursday, January 15, 2026
खबर किसान की
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
खबर किसान की
No Result
View All Result
Home खेती-किसानी

किसानों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

किसानों की शिकायत के लिए 'सिंगल विंडो पोर्टल' बनाने का निर्देश

अंकित शर्मा by अंकित शर्मा
September 2, 2025
in खेती-किसानी
Reading Time: 1 min
0 0
0
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterwhatsappQR CodeWechatTelegram

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें कॉल सेंटर और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों, सुझावों और सहायता के लिए एक ही समर्पित पोर्टल बनाने का निर्देश दिया, ताकि उनकी समस्याओं का जल्द और उचित निराकरण हो सके।

नकली उत्पादों पर सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान, श्री चौहान ने नकली और घटिया खाद, बीज और कीटनाशकों से जुड़ी शिकायतों पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को ठगे जाने से बचाने के लिए अमानक उत्पादों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। मंत्री ने इस संबंध में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों से भी मिलकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अवैध रूप से बिकने वाले बायोस्टियुमिलेंट (जैव उत्तेजक) को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सिर्फ प्रमाणित और अधिसूचित उत्पादों की ही बिक्री हो। साथ ही, अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए किसानों को प्रमाणित बायोस्टियुमिलेंट के बारे में जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।

प्रमुख योजनाओं की शिकायतों की निगरानी

श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही महत्वपूर्ण योजनाएं हैं और इनसे जुड़ी हर शिकायत का निराकरण करके अधिकारियों को किसानों से फीडबैक भी लेना चाहिए, ताकि उनकी पूरी संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को हर हाल में खुशहाल बनाना है।

इस दौरान, मंत्री श्री चौहान और कृषि मंत्रालय के सभी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान पर यथासंभव स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी लिया।

Tags: agriculturefake fertilizersFarmersPM Narendra Modishivraj singh chouhan
Previous Post

मध्य प्रदेश में 20 लाख किसानों को मिलेगा सोलर पावर पंप!

Next Post

जयपुर में 4 से 7 सितंबर तक ‘गौ महाकुंभ’: गाय संरक्षण और जैविक कृषि पर होगा विशेष मंथन

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा

Related Posts

खेती-किसानी

अब हाई-टेक होगी भारतीय खेती! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खींचा डिजिटल फार्मिंग का खाका

January 8, 2026
खेती-किसानी

बासमती चावल जैसी महक वाली तोरई की खेती से मालामाल होंगे किसान!

January 7, 2026
सरकारी योजनाएं

अटक सकती है आपकी PM किसान योजना की 22वीं किस्त !

January 6, 2026
खेती-किसानी

अलीगढ़ के आलू का सात समंदर पार जलवा: बहरीन के बाजार में मचेगी धूम

January 5, 2026
Next Post

जयपुर में 4 से 7 सितंबर तक 'गौ महाकुंभ': गाय संरक्षण और जैविक कृषि पर होगा विशेष मंथन

खबर किसान की

© 2025 khabarkisanki.com

Navigate Site

  • About
  • Team
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • वीडियो
  • सरकारी योजनाएं

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • खाद-बीज
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत

© 2025 khabarkisanki.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist