Saturday, June 21, 2025
खबर किसान की
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
  • होम
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • लेटेस्ट न्यूज
No Result
View All Result
खबर किसान की
No Result
View All Result
Home खेती-किसानी

विकसित कृषि संकल्प भारत अभियान की शानदार शुरुआत, 51 गांवों में पहुंची वैज्ञानिक तकनीक

अंकित शर्मा by अंकित शर्मा
May 29, 2025
in खेती-किसानी, विज्ञान और तकनीक, सरकारी योजनाएं
Reading Time: 1 min
0 0
0
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterwhatsappQR CodeWechatTelegram
नई दिल्ली, 29 मई 2025: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प भारत अभियान” का आज ऐतिहासिक और सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल के तहत भा.कृ.अ.सं. की 17 टीमों ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जिलों के 51 गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया।
दिल्ली के दरियापुर गांव में हुए उद्घाटन समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के फसल विज्ञान के महानिदेशक डॉ. डी.के. यादव, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री कपिल मिश्रा एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अभियान को सार्थक बनाया।
अभियान के अंतर्गत पूसा संस्थान की वैज्ञानिक टीमों ने हरियाणा के फरीदाबाद, भिवानी, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत और गुरुग्राम जिलों तथा उत्तर प्रदेश के हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ और बागपत जिलों का दौरा किया। इन गांवों में आयोजित कृषक गोष्ठियों में किसानों को खरीफ मौसम की उन्नत किस्मों और तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने में मदद मिल सके।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों तथा राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही, बागवानी और उद्यमिता विकास की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का विशेष फोकस मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जल उपयोग दक्षता, फसल पोषण, और समेकित कृषि प्रबंधन जैसे विषयों पर रहा।
कृषि विज्ञान केंद्रों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों एवं राज्य सरकारों के समन्वय से आयोजित इस जन-जागरूकता अभियान से लगभग 10,000 किसान सीधे लाभान्वित हुए। वैज्ञानिकों और किसानों के बीच हुए संवाद से यह पहल निश्चित ही ग्रामीण भारत में कृषि नवाचार और स्थायित्व को बढ़ावा देगी।
Previous Post

गांव-गांव पहुंचेगा मौसम का हाल: आईएमडी ला रहा है मौसम जीपीटी एप

Next Post

श्वेत क्रांति 2.0: अब दूध से होगा किसानों का आर्थिक क्रांति का सपना पूरा!

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा

Related Posts

खेती-किसानी

खेत की माटी में बैठे बिना कृषि कल्याण संभव नहीं!- शिवराज सिंह चौहान

June 20, 2025
सरकारी योजनाएं

शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान: अब KVK वैज्ञानिक सीधे आपके खेत में आएँगे

June 18, 2025
खेती-किसानी

विदिशा में जनता के बीच कलेक्टर ! खेत से खलिहान तक सुनी किसानों की

June 18, 2025
खेती-किसानी

यूपी में बंपर कमाई का मौका! मूंग-मूंगफली बेचिए, तुरंत पैसा पाइए

June 18, 2025
Next Post

श्वेत क्रांति 2.0: अब दूध से होगा किसानों का आर्थिक क्रांति का सपना पूरा!

खबर किसान की

© 2025 khabarkisanki.com

Navigate Site

  • About
  • Team
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • वीडियो
  • सरकारी योजनाएं

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • खाद-बीज
  • खेती-किसानी
  • पशुपालन
  • मौसम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • सक्सेस स्टो‍री
  • सरकारी योजनाएं
  • सेहत

© 2025 khabarkisanki.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist